Connect with us

कुमाऊँ

15 दिन के अंदर दिव्यांग युवक ने ड्रीम-11 से जीते ढाई लाख रुपए

नैनीताल जिले में एक मामला सामने आया जहां पर ऑनलाइन बिल्डिंग गेम में एक दिव्यांग युवक ने सिर्फ 15 दिन के अंदर ढाई लाख रुपए जीत ली है बता दे कि मामला ज्योलीकोट का है जहां पर के एक दिव्यांग युवक ने हालिया दौर में काफी प्रसिद्ध हुए ऑनलाइन बिडिंग गेम ड्रीम-11 में बीते 15 दिनों के अंतराल में ढाई लाख रुपए जीत लिए हैं।

इस पर उसके परिवार सहित इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है और उसे बधाइयां मिल रही हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार हरीश कुमार पुत्र स्वर्गीय भीमराम ने बीती 20 मार्च को ड्रीम-11 में श्रीलंका लीजेंड और साउथ अफ्रीका लीजेंड के बीच खेले गए टी-20 के सेमीफाइनल मुकाबले में 375 रुपये लगाए और इस मुकाबले में 767 अंक के साथ 1063 मैच खेल रहे लोगों में पहले स्थान पर रहकर 1 लाख की धनराशि जीत ली। इसी क्रम में 5 अप्रैल को फुजेरा और शारजाह की टीमों के बीच खेले गए टी 10के फाइनल मुकाबले में 999 रुपये की रकम लगाई और 640 अंक के साथ 1283 प्रतिभागियों में पहले स्थान पर रहकर एक लाख पचास हजार रुपए जीत लिये।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News