Connect with us

उत्तराखण्ड

डालकन्या में राजा सत्यवादी हरिश्चंद्र की लीला का हुआ समापन

संवाददाता शंकर फुलारा

ओखलकांडा। अयोध्या के राजा सत्यवादी हरिश्चंद्र की लीला उत्तराखंड में मात्र ग्राम डालकन्या के डेफठा में होती है जिसमें सत्यवादी हरिश्चन्द्र के सत्य पथ का सुंदर अभिनय के माध्यम से समाज को नई प्रेणा देकर सत्यमार्ग पर चलकर अपने आप को परोपकारी और प्रतापी बनाने के साथ समाज में नई प्रेणा पर बल दिया जाता है।
कमेटी अध्यक्ष केशवदत्त भट्ट व ग्रामप्रधान सुनीता देवी ने लीला निर्विघ्न समापन होने पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी।जिसमें मंगलदल अध्यक्ष चन्दन पनेरु जी ने हरिश्चन्द्र का अभिनय किया और अपने सुंदर अभिनय से लोगों को कृतार्थ किया।
कमेटी का संचालक सुरेश जोशी,क्षेत्र पंचायत ललित भट्ट,निर्देशक डॉ मुरलीमनोहर भट्ट,कोषाध्यक्ष उमेश भट्ट,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कमल पनेरु,लोक गायक राकेश पनेरु,और धार्मिक विचारों के धनी श्रीमान माधवानंद बुंगियाल जी ने दिल्ली से आकर इस यज्ञ में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और अपने विचारों से समाज को नया सन्देश भी दिया।

यह भी पढ़ें -  रैली से पहले एसएसपी कार्यालय में धरने पर बैठे कांग्रेसी

More in उत्तराखण्ड

Trending News