Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में 60 वर्षीय वृद्ध की डंडों से पीट-पीटकर हत्या

हल्द्वानी । अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि आए दिन घटनाएं घटित हो रही है यहां मोती नगर स्थित हाथी खाल कुष्ठ आश्रम में आपसी विवाद के चलते एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि मृतक के साथी ने ही किसी भी बात को लेकर 60 वर्षीय बुजुर्ग नेनाराम की डंडे मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी खटीमा निवासी सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया मृतक भी मूल रूप से धारी का रहने वाला है। दोनों कुष्ठ आश्रम में ही रहते थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कल मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News