Connect with us

उत्तराखण्ड

स्मार्ट सिटी में दौडेंगी अब इलेक्ट्रिक बस, सीएम ने किया शुभारंभ।

देहरादून । मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दिलाराम चौक स्थित जल संस्थान कार्यालय से स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत यह एक अच्छी शुरूआत हुई है। इलेक्ट्रिक बस से प्रदूषण भी कम होगा और लोगों की यात्रा भी सुलभ होगी। 05 इलेक्ट्रिक बसों को मुख्यमंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। स्मार्ट सिटी में चलने वाली इन बसों में 25 सीटें सामान्य लोगों के लिए एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए व्हील चेयर खड़ी करने के लिए स्थान की सुविधा उपलब्ध है। इलेक्ट्रिक बस में फ्रंट और रियर एयर सस्पेंशन की सुविधा उपलब्ध है। यह बस वातानुकूलित है, इसमें जी.पी.एस. सिस्टम, 03 सीसीटीवी कैमरा, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, आई.टी.एस. डिस्प्ले, हर सीट में यूएसबी पोर्ट, आपातकालीन बटन, इमरजेंसी हैमर, अग्निशमन यंत्र एवं रिजनरेशन सिस्टम की सुविधा है।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री हरबंस कपूर, श्री विनोद चमोली, श्री गणेश जोशी एवं सीईओ स्माअर् सिटी/ जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News