Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में कोरोना के नये वेरिएंट की दस्तक, नए वैरियंट से संक्रमित

देहरादून। प्रदेश में कोरोना के नए वैरियंट ने दस्‍तक दे दी है। राज्‍य में नए वैरियंट का पहला मरीज मिला है। उक्‍त मरीज 27 दिसंबर को यूएस से लौटा था। एयरपोर्ट पर उसका सैंपल लिया गया था। जिसके बाद उसके नए वैरियंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। छात्र को आइसोलेशन में रखा गया है। वह यूएस में पढ़ाई करता है।

आज मंगलवार को छात्र के माता-पिता के सैंपल लिए जाएंगे। हालांकि छात्र और उसके माता-पिता में किसी तरह के कोई लक्षण नहीं है। छात्र ने कोरोना टीके की दोनों डोज ली हैं। उसकी कोविड रिपोर्ट 30 दिसंबर को पॉजिटिव आई थी। सोमवार को जीनोम सिक्‍वेंसिंग में नए वैरियंट की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News