Connect with us

उत्तराखण्ड

देश के कौन से शहर में कब बजेगा अलर्ट सायरन, मॉक ड्रिल को लेकर पूरी तैयारी,देखिए

भारत और पाकिस्तान के बीच हालात जैसे जैसे गरमाते जा रहे हैं वैसे ही देश के अंदर सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। इसी कड़ी में बुधवार सात मई को देश के अलग अलग हिस्सों में मॉक ड्रिल की जाएगी। गृहमंत्रालय ने पहले ही सोमवार को आदेश जारी कर दिए थे जिसके बाद मंगलवार से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। अब बुधवार को ये ड्रिल दिल्ली मुंबई उत्तर प्रदेश बिहार मिजोरम नागालैंड जैसे राज्यों में जमीन पर नजर आएगी।

दिल्ली में शाम चार बजे मॉक ड्रिल की जाएगी और फिर रात सात बजे पूरे इलाके में बिजली काट दी जाएगी। गाजियाबाद में दस स्कूलों को चुना गया है जहां सिविल डिफेंस की टीम अभ्यास करेगी।

मुंबई में भी बुधवार को शाम चार बजे मॉक ड्रिल होगी। इस दौरान शहर के अलग अलग हिस्सों में कुल साठ सायरन बजाए जाएंगे। दक्षिण मुंबई के एक मैदान में लोगों को इकट्ठा कर उन्हें सिखाया जाएगा कि अगर जंग जैसे हालात बन जाएं तो खुद को कैसे बचाया जाए। हालांकि पूरे मुंबई को अंधेरे में डालना मुश्किल होगा इसलिए सिर्फ एक उपनगर के छोटे इलाके में ब्लैकआउट की योजना बनाई गई है।

मिजोरम और नागालैंड में भी बुधवार शाम चार बजे मॉक ड्रिल होगी। नागालैंड के दस जिलों में खास तैयारी की गई है।

बिहार में अलग अलग जिलों में बुधवार की रात सात बजे से लेकर दस मिनट तक बिजली काट दी जाएगी। पटना में भी सात बजे से सवा सात तक बिजली बंद रहेगी और अस्सी अलग अलग जगहों पर सायरन बजेंगे। शाम छह अट्ठावन पर सायरन बजेगा और ठीक दो मिनट बाद लोग लाइट बंद कर देंगे।

यह भी पढ़ें -  आगामी गौचर मेले की रौनक में सुरक्षा से न हो कोई समझौता, फायर सर्विस ने परखी तैयारियां!

उत्तर प्रदेश में हालात और ज्यादा सतर्क हैं। यहां उन्नीस जिलों को हाई रिस्क जोन माना गया है। लखनऊ में हवाई हमले के सायरन बजेंगे और भीड़ को कंट्रोल करने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

कानपुर में सुबह साढ़े नौ और शाम चार बजे मॉक ड्रिल होगी। आगरा में रात आठ बजे। प्रयागराज और गोरखपुर में साढ़े छह बजे। झांसी, मेरठ, सहारनपुर में चार बजे। लखनऊ, मथुरा, चंदौली, बागपत में सात बजे। गाजियाबाद में सुबह दस और रात आठ बजे। बरेली में आठ बजे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News