Connect with us

उत्तराखण्ड

धान क्रय केन्द्रों का तहसीलदार द्वारा औचक निरीक्षण

ऊधम सिंह नगर। जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में कृषि मंडी समिति में लगे धान क्रय केंद्रों पर लागातर मिल रही शिकायतों के चलते खटीमा तहसीलदार सुश्री शुभांगनी ने क्रय केंद्रों का औचक निरक्षण कर तोले जा रहे। धान का विवरण चेक किया तथा उनके दस्तावेज भी चेक किए।

साथ ही उन्होंने क्रय केंद्रों पर धान का लिमिट बढ़ाकर किसानों के बचे हुए धान खरीदने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। औचक निरीक्षण में क्रय केंद्रों पर फिलहाल कोई कमी नहीं पाई गई।

वहीं किसानों का धान सही तौल हेतु दिए गए निर्देश के मामले में खटीमा तहसीलदार शुभांगिनी ने बताया कि निरक्षण में विवरण को सही पाया गया है लेकिन क्षेत्र के किसानों का धान अभी तुलना बकाया है। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों की लिमिट बढ़ा दी गयी है। और किसानों का बचा हुआ धान सरकारी कांटों पर समर्थन मूल्य पर लिया जाएगा।

रिपोर्ट – दीपक यादव

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  वृद्ध महिला को डरा धमकाकर डेढ़ लाख के सोने के जेवरात लूटकर भागने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

More in उत्तराखण्ड

Trending News