Connect with us

उत्तराखण्ड

केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों की कार नदी में गिरी,खोजबीन जारी

उत्तरकाशी । केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों की कार नदी में समा गई। मिली जानकारी के मुताबिक कौडियाला के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर एक कार के नदी में गिर जाने की सूचना है। घटना की जानकारी के बाद SDRF की टीम मौके पर मौजूद है, सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।  घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अत्यधिक विषम परिस्थतियों में भी रोप की सहायता से खाई में उतर कर नदी के किनारे तक पहुँच बनाकर सर्चिंग कि जा रही है ,जिस दौरान टीम को नदी किनारे गाड़ी की नम्बर प्लेट,कैरी बैग,मोबाइल व आधार कार्ड मिले हैं। जिससे ये अनुमान लगाया गया कि गाड़ी नदी में गिर गई है।

नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ा होने व बहाव तेज होने के कारण पोस्ट ढ़ालवाला से डीप डाविंग टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। उक्त दोनों टीमों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान मिली आधार कार्ड से जानकारी प्राप्त कर उनके परिजनों से संपर्क किया गया। जिससे पता चला कि मेरठ के रहने वाले चार लोग अल्टो कार से केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे जो वापस आ रहे थे। जिसके बाद सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौके पर एसडीआरएफ की दोनों टीम, स्थानीय पुलिस, जल पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  मैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम विजयी
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News