Connect with us

उत्तराखण्ड

रुद्रप्रयाग में हुआ भूस्खलन, मलबे में दबे कई यात्री, पांच की मौत

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग के समीप भूस्खलन हो गया। जिसमें मलबे के नीचे कई यात्री दब गए। सोमवार देर शाम हुए लैंडस्लाइड के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। आज सुबह उजाला सफल रेस्क्यू किया गया। मलबे में दबकर कई लोगों की जान चली गई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम केदारनाथ राजमार्ग के सोनप्रयाग से लगभग एक किमी को दूरी पर स्थित गौरीकुंड की तरफ भूस्खलन हो गया था। गौरीकुंड से सोनप्रयाग की तरफ से आ रहें कई यात्री मलबे के नीचे दब गए। लैंडस्लाइड और इसके नीचे अनेक यात्रियों के दबने की खबर से हड़कंप मच गया।

वही सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची। टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। रेस्क्यू के दौरान सोमवार देर रात्रि को इस स्थान से 3 व्यक्ति घायल अवस्था में निकाले गये थे। एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला था।इस व्यक्ति को डाॅक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया।
यहां पर रात के समय खराब मौसम और लगातार मलबा-पत्थर गिरने के कारण रेस्क्यू टीमों को राहत और बचाव कार्य करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। वही खतरे को देखते हुए रेस्क्यू कार्य रोकना पड़ा।
जनपद पुलिस के स्तर से यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत इस मार्ग पर सुरक्षा के दृष्टिगत शाम 06:30 बजे के बाद आवाजाही बिल्कुल बन्द कर दी गयी थी। जो लोग इस समयावधि से पहले गौरीकुंड से सोनप्रयाग की ओर चले गये थे, उन लोगों के साथ यह हादसा हुआ।

वहीं मंगलवार सुबह मौसम अनुकूल होने और यहां पर मलबा-पत्थर गिरना बन्द होने पर रेस्क्यू टीमों द्वारा रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ किया गया। रेस्क्यू टीमों को इस स्थल पर 3 व्यक्ति (2 महिला व 1 पुरुष) अचेत अवस्था में मिले। जिनको डाॅक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है। लगातार चले रेस्क्यू अभियान के दौरान कुछ देर बाद रेस्क्यू टीमों को एक और महिला अचेत अवस्था में मिली, जिनको डाॅक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है। इस तरह गौरीकुंड लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या 05 हो गयी है। मलबे की चपेट में आने से 3 लोग घायल भी हैं।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे खड़ी 10 टायरा गाड़ी के 04 टायर चुरा ले गये अज्ञात चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

More in उत्तराखण्ड

Trending News