Connect with us

Uncategorized

लाखो की शराब पकड़ी

मीनाक्षी

हल्द्वानी। आबकारी विभाग की टीम ने मल्ला गोरखपुर क्षेत्र में छापेमारी कर एक लाख कीमत की शराब पकड़ी है। छापे के दौरान घर में 70 बोतल और 35 हाफ बोतल अंग्रेजी शराब के बरामद किए हैं। आरोपी इस शराब को रात में दुकान बंद होने के बाद ऑन कॉल बेचता था। आबकारी विभाग के निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट को मुखबिर ने सूचना दी कि मल्ला गोरखपुर के निकट गोपाल सिंह शराब की दुकानें बंद होने के बाद महंगी अंग्रेजी शराब बेचता है। सूचना पर आबकारी की टीम ने छापा मारा। यहां से अलग अलग ब्रांड की 70 बोतल और 35 ऑफ बरामद किए हैं। आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -  IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में पहुंचे NSA अजीत डोभाल, छात्रों को दी उपाधि

More in Uncategorized

Trending News