Connect with us

उत्तराखण्ड

भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट 8 हजार श्रद्धालुओं की उपस्थिति में जयकारों की गूंज के साथ खुल गए

केदारनाथ। केदारनाथ धाम के कपाट आज मंगलवार को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर केदारनाथ मंदिर को 35 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। करीब आठ हजार श्रद्धालु कपाटोद्घाटन की पावन बेला के साक्षी बने।

सुबह पांच बजे से ही कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ-साथ बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर रावल निवास से मंदिर परिसर में पहुंची। यहां रावल ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद रावल एवं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रशासन की ओर से मंदिर के कपाट खोले गए।

कपाट खुलते ही धाम महादेव के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद मुख्य पुजारी शिवलिंग ने गर्भ गृह में भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद ग्रीष्मकाल के लिए केदारनाथ के दर्शन शुरू हो गए।

यह भी पढ़ें -  रुड़की में बड़ा हादसा: अमृत लॉ कॉलेज में ढही इमारत, मलबे में दबा PAC जवान

More in उत्तराखण्ड

Trending News