Connect with us

कुमाऊँ

खनन के खेल में युवक की गोली मारकर हत्या

शांतिपुरी। पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर 3 आज एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे खनन को लेकर आपसी रंजिश बताई जा रही है।

आपको बता दें खनन की रंजिश में भाजपा मंडल महामंत्री संदीप कार्की को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, आनन फानन में संदीप को इलाज के लिए द मेडिसिटी अस्पताल लाया गया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक शांतिपुरी में खनन के खेल को लेकर आपसी रंजिश रखी जाती है वही स्थानीय लोगों के अनुसार खनन को लेकर ही भाजपा मंडल महामंत्री संदीप कार्की के बीच विवाद और ठना ठनी चल रही थी जिसके बाद आज सुबह संदीप कार्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि इस पूरे मामले में पंतनगर थाना पुलिस पड़ताल कर रही है। मामले में जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी का कहना है कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। जल्द ही घटना को अंजाम देने वालो को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News