Connect with us

कुमाऊँ

मानवता हुई शर्मसार, सितारगंज के व्यक्ति की डायलिसिस के बाद बिगड़ी तबीयत, मौत

हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में मानवता हुई शर्मसार। सितारगंज निवासी कमल मंडल की डायलिसिस करवाने के थोड़ी देर बाद तबियत बिगड़ गई तबियत बिगड़ने की वजह से वह मुख्य गेट के पास गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।लेकिन डायलिसिस विभाग व बेस हॉस्पिटल के किसी भी कर्मचारी ने उनको उठाने तक कि जहमत नही उठाई। काग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने सिटी मजिस्ट्रेट को घटना की जानकारी दी व घटना पर गहरी नाराजगी जाहिर कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की।

साहू के नेतृव में लोगों ने बेस हॉस्पिटल के मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन करते हुऐ डायलिसिस की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की। इसके साथ ही डायलिसिस कम्पनी का टेण्डर को तत्काल निरस्त करने की मांग की।
प्रदर्शन के बाद मंगल पड़ाव पुलिस मौके पर पहुँची व शव को मॉर्चरी भेजवाने की कार्यवाही की गई।प्रदर्शन करने वालो में प्रमुख रूप से विशाल भारती, सचिन राठौर, अरबाज खान, पंकज कश्यप,सुन्दर आर्या, रजत भट्ट, ललित सिह समेत दर्जनों लोग थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

More in कुमाऊँ

Trending News