Connect with us

Uncategorized

नाथू ला में भारी हिमस्खलन, 6 लोगों की मौत, 11 लोग घायल

सिक्किम। अभी अभी मिली जानकारी के मुताबिक सिक्किम के नाथू ला में भारी हिमस्खलन होने की खबर मिली है। इस हिमस्खलन में छह की मौत और 11 घायल होने की बात सामने आई है।

हिमस्खलन 3 अप्रैल दोपहर करीब 12.20 बजे हुआ। इसमें घायल हुए छह लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया। इनमें चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य तेजी से किया गया है।कई पर्यटकों के फंसे होने की आशंका भी बताई जा रही है। बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हिमस्खलन मंगलवार दोपहर में करीब 12.20 बजे हुआ। इससे घायल हुए छह लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया। इनमें चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। घायलों को इलाज के लिए गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सिक्किम नाथुला सीमा क्षेत्र में बड़े हिमस्खलन से छह पर्यटकों की मौत होने और 11 लोगों के घायल होने की खबर है।

वहीं जानकारी मिली है कि गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 14वें मील पर बचाव अभियान जारी है। बर्फ में फंसे 22 पर्यटकों को रेस्क्यू कर लिया गया है। सड़क से बर्फ हटाने के बाद 350 फंसे पर्यटकों और 80 वाहनों को भी बचा लिया गया है।

Ad Ad
यह भी पढ़ें -  गुस्से में अंधा हुआ नशेड़ी पति बना पत्नी का कातिल, गदरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

More in Uncategorized

Trending News