Connect with us

उत्तराखण्ड

मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने पिता पर किया हमला, पुलिस ने संभाली स्थिति

नैनीताल के सूखाताल क्षेत्र में रविवार शाम एक युवक ने अपने पिता पर हमला कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

वीर बहादुर जब काम से लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके बेटे ने घर के बर्तनों को नुकसान पहुंचा दिया है। जब उन्होंने बेटे को समझाने की कोशिश की, तो वह अचानक गुस्से में आ गया और पिता को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद उसने धारदार हथियार उठा लिया और उनके पीछे दौड़ पड़ा। किसी तरह जान बचाकर वीर बहादुर घर से बाहर निकले और पड़ोसियों की मदद से डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर चीता पुलिस के कांस्टेबल हीरा सिंह पहुंचे और युवक को शांत करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने घर में रखे गैस सिलेंडरों को भी बाहर निकाल दिया, जिससे किसी बड़े हादसे को टाल दिया गया।

इस घटना के बाद वीर बहादुर अपने परिवार और स्थानीय लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे और युवक को नशा मुक्ति केंद्र या मानसिक चिकित्सा संस्थान भेजने की मांग की। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: 27 जुलाई को भारी बारिश का खतरा, देहरादून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

More in उत्तराखण्ड

Trending News