Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी, कड़ाके की ठंड के साथ हुआ स्वागत

उत्तराखंड में इन दिनों हाड़ कांपने वाली ठंड पड़ रही है। जिससे बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के दो जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरा छाने की संभावना जताई है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। जबकि मौसम विभाग के अनुसार अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा। राजधानी देहरादून में आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है। वहीं अधिकतम तापमान 20°C के करीब रहेगा। कुमाऊं में लगातार दो दिनों से ठंड का कहर जारी है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों तक बरकरार रहेगी और तापमान में और गिरावट आ सकती है। नए वर्ष के पहले दिन कुमाऊं मंडल शीतलहर के चपेट में है। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। आसमान में बादल के साथ बुधवार को मैदानी क्षेत्र सुबह से ही कोहरे के चपेट में है जबकि पहाड़ों पर ठिठुरन बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार लोगों को कोल्ड वेव से बचने की जरूरत है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि कोहरे के दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरते हैं।

कोहरे में लाइट का उपयोग करें और यदि आगे की परिस्थितियां अनुकूल न हों तो सुरक्षित स्थान पर रहें। 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना के कारण, यात्रा की योजना बनाने से पहले स्थानीय मौसम और सड़क की स्थिति की जांच कर आगे की यात्रा करें।

More in उत्तराखण्ड

Trending News