Connect with us

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग ने पांच जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की अपडेट दी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पांच जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिससे प्रदेशवासियों को चिलचिलाती गर्मी से निजात मिलेगी।


मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने के आसार हैं। जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें फिलहाल पर्वतीय इलाकों में बदल रहे मौसम का मैदानी इलाकों में कोई खास असर नहीं दिख रहा है।


मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक होने की वजह से गर्मी सताने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगामी 15 अप्रैल तक प्रदेश भर में मौसम बदलने के आसार हैं। 13 अप्रैल के लिए पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 14 अप्रैल को प्रदेश भर में झोंकेदार हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  रामायण’ 300 करोड़ के पार, 5वें दिन की ऐतिहासिक कमाई

More in उत्तराखण्ड

Trending News