Connect with us

उत्तराखण्ड

मोदी की रैली में जा रही बस ने मारी कार को टक्कर, चार की मौत, शादी की करने जा रहे थे खरीदी

हरिद्वार। यहां अब तक की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है बता दे कि पीएम मोदी के कार्यक्रम में जा रही बस की टक्कर कार से हो गई जिसमे शादी की शॉपिंग करने जा रहे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।बता दें कि देहरादून में पीएम मोदी द्वारा जनसभा को संबोधित किया जा रहा है। पीएम मोदी के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए प्रदेश भर की अलग-अलग विधानसभाओं से लोग बसों और गाड़ियों में सवार होकर देहरादून की ओर आए। वहीं ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेश राठौर द्वारा कई ग्रामीणों को बसों में बैठाकर देहरादून ले जाया गया। इन्हीं बसों में ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के शहीद वाला ग्रंट लोगों को लेकर जा रही है एक बस देहरादून रोड पर मोहंड के पास एक सामने से आ रही वैगनआर कार से टकरा गई।बताया गया है कि कार सवार लोग देहरादून के मेउवाला निवासी थे और शादी के लिए खरीदारी करने जा रहे थे। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार प्रवीण चौहान उम्र 44 वर्ष निवासी मेउवाला देहरादून, शिल्पी, निशांत और दीक्षांत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार के अंदर से शवों को बाहर निकाला।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत

More in उत्तराखण्ड

Trending News