Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में सुबह-सुबह हुआ बड़ा हादसा

हल्द्वानी। रामपुर रोड पर सुबह-सुबह आज बड़ा हादसा हो गया। रोडवेज की बस और ईंटो से भरे ट्रक के बीच भीड़तं हो गई इस दौरान रोडवेज क्षतिग्रस्त हो गई हादसे में चालक को चोट आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बस चालक को अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार आज सुबह रुद्रपुर डिपो की एक बस UK06PA 1704 दिल्ली से हल्द्वानी आ रही थी। तभी रामपुर रोड स्थित कत्था फैक्ट्री के पास ईटो से भरे ट्रक के साथ उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बस बिजली के पोल से टकराकर रुक गई। बस चालक की तरफ़ से पूरी बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चालक को मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को बाहर निकाला। चालक को ही अधिक चोटें आई हैं। चालक को एम्बुलेंस से भिजवा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  जंगल में चारा लेने गई महिला को हाथी ने कुचला, परिवार में मचा कोहराम

More in उत्तराखण्ड

Trending News