Connect with us

कुमाऊँ

मुरादाबाद में मिला 4 दिन पहले अपहरण व्यापारी का शव,मचा हड़कंप

रामनगर। चार दिन पूर्व अपहरण हुए व्यापारी का शव पुलिस ने मुरादाबाद के पास एक गन्ने के खेत से बरामद करते हुए जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नन्दा लाइन निवासी सुहेल के भाई जुबेर सिद्दिकी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था की सुहेल रात्रि में 9 बजे अपनी चोरपानी की दुकान से निकला लेकिन घर वापस नहीं पहुचा है। उसने पीली टीशर्ट एवं लोवर पहन रखी है तथा उसकी जेब में दस हजार रुपये रखे हैं। उसके भाई सुहेल का अपहरण कर लिया है।

जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी ढ़ूंढ जारी कर दी थी। पुलिस ने 4 टीमें बनाकर घटना को अपहरण मानने के साथ-साथ अन्य दृष्टिकोण से जांच पड़ताल प्रारंभ की। इस दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिनकी निशानदेही पर मुरादाबाद क्षेत्र में एक गन्ने के खेत से सुहैल का शव बरामद किया है।पुलिस शव को लेने मुरादाबाद रवाना हो गई है। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -  पेपर लीक और छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

More in कुमाऊँ

Trending News