Connect with us

उत्तराखण्ड

नाबालिक को फार्म हाउस ले जाकर किया दुष्कर्म,तीनों आरोपी हुए फरार

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से ऐसा बड़ा मामला सामने आ रहा है बता दे देहरादून के दूधली रोड स्थित एक फार्म हाउस में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया है। क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि डोईवाला निवासी नाबालिग के पिता ने तहरीर दी कि वह ध्याड़ी मजदूरी का काम करते हैं। बीते शनिवार को वह काम पर गए हुए थे। इस दौरान नाबालिग बेटी घर पर ही थी। उनकी परिचित एक महिला नाबालिग बेटी को अपने साथ दूधली रोड पर एक फार्म हाउस में ले गई थी। जहां देहरादून का एक युवक व उसके दो अन्य साथी पहले ही मौजूद थे।

आरोपितों ने मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद तीनों आरोपित फरार हो गए। आरोपित महिला पीड़ित को उसके घर छोड़कर खुद फरार हो गई। किशोरी को परेशान देख जब उसके पिता ने परेशान रहने का कारण पूछा तो उसने सारी घटना बता दी। एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं महिला की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म करने वाले एक युवक की पहचान हो गई है, जोकि देहरादून का ही रहने वाला है। जबकि उसके दो दोस्तों का पता लगाया जा रहा है। आरोपित की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News