Connect with us

कुमाऊँ

नैनीताल: इस इलाके में गहरी खाई में गिरी कार, 3 घायल,एक की मौत

नैनीताल जिले से सड़क दुर्घटना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है बता दे भीमताल क्षेत्र में बीती रात एक बजे हल्द्वानी मार्ग के बोहराकून में एक अल्टो कार के गहरी खाई में गिरने से एक की मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हो गये।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव व घायलों को तीन बे तक गहरी खाई से निकालकर सीएचसी भीमताल और वहां से हल्द्वानी सुशील तिवारी अस्पताल भेजा। मृतक की गणेश दत्त भट्ट (54) पुत्र टीका दत्त भट्ट निवासी 17 एकड़ शास्त्री नगर बिंदुखत्ता लालकुआं के रुप में हुई है।थानाध्यक्ष रमेश बोहरा ने बताया कि शनिवार की रात एक बजे सूचना मिली कि भीमताल- हल्द्वानी मोटर मार्ग पर सुसाइड प्वाइंट के पास एक कार गिर गई है। सूचना पर वह पुलिस बल के तत्काल रवाना होकर मौके पर पहुंचा। तीन घायलों को उनके रिश्तेदारों एवं पुलिस बल द्वारा गहरी एवं खतरनाक खाई से निकाल कर 108 एवं थाने के राजकीय वाहन से सीएससी भीमताल ले जाया गया, जहां पर एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के पश्चात उनकी इच्छानुसार उनके रिश्तेदारों के साथ घर भेज दिया गया, शेष दो गंभीर घायलों को 108 के माध्यम से राजकीय सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया, तथा एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी जिसके शव को सीएससी भीमताल में रखवाया गया है।

घायलों की जानकारी

1- ललित मोहन जोशी पुत्र श्री श्रीकृष्ण जोशी उम्र 28 वर्ष निवासी नगला पंतनगर जनपद उधम सिंह नगर
2- हरेंद्र सिंह पुत्र नारायण सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी गांधीनगर बिंदुखत्ता लालकुआं जनपद नैनीताल
3- नंदा बल्लभ भट्ट पुत्र श्री माधवानंद भट्ट उम्र 53 वर्ष निवासी 17 एकड़ शास्त्री नगर बिंदुखत्ता थाना लाल कुआं जनपद नैनीताल

यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

मृतक की जानकारी

गणेश दत्त भट्ट पुत्र श्री टीका दत्त भट्ट उम्र 54 वर्ष निवासी 17 एकड़ शास्त्री नगर बिंदुखत्ता लालकुआं जनपद नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News