Connect with us

कुमाऊँ

नए कोतवाल रतूड़ी ने संभाला कार्यभार

हल्द्वानी। नये कोतवाल मनोज रतूड़ी ने हल्द्वानी कोतवाली का कार्यभार संभाल लिया है। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि साइबर क्राइम ,नशा नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था उनकी पहली प्रार्थमिकता में है।

शुक्रवार को कार्यभार लेने के बाद नए कोतवाल ने अपराध नियंत्रण,नशा नियंत्रण तथा आम जनता को पुलिस सेवाओं से जागरूक करने के लिये कोतवाली हेल्प लाइन बनाये जाने की बात की। श्री रतूड़ी ने कहा कि युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है। इसे रोकने के लिये पुलिस के साथ-साथ अभिभावकों को भी सहयोग करना होगा। शहर की यातायात व्यवस्था सुविधाजनक हो इसके लिये भी विशेष प्रयास किये जायेंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News