Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में एनआईए का छापा, खालिस्तान समर्थक से संपर्क होने की आशंका,पूछताछ जारी…

बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी के गांव रतनपुरा निवासी गुरविंदर सिंह के घर पर बुधवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम ने छापा मारा। गुरविंदर सिंह के खालिस्तान समर्थक से संपर्क होने की आशंका है। जिसे लेकर एनआईए पूछताछ के लिए बाजपुर पहुंची।छापे के दौरान टीम को गुरविंदर घर पर नहीं मिला।

बताया जा रहा है कि गुरविंदर सिंह और उसके पिता विदेश में है। वहीं, एनआईए के टेरर, ड्रग तस्करों, गैंगस्टर्स के नेटवर्क से जुड़े मामले को लेकर भी पूछताछ की बातें सामने आई हैं।

सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया संदिग्ध मामले में एनआईए की टीम पंजाब हरियाणा, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में छापेमारी कर रही है। लेकिन स्थानीय पुलिस को इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में श्रमिकों की सेहत पर खतरे के संकेत, बीपी-हार्ट रेट के साथ टीबी की भी जांच

More in उत्तराखण्ड

Trending News