Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तर भारत में असामान्य गर्मी: मार्च में भी पड़ेगी भीषण गर्मी

इस साल जनवरी में सामान्य से अधिक गर्मी दर्ज की गई, और फरवरी में भी ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि मार्च का महीना भी उम्मीद से अधिक गर्म रहेगा। इस दौरान लोगों को मई-जून जैसी गर्मी झेलनी पड़ सकती है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे समय से बारिश न होने और तापमान में अचानक वृद्धि के कारण ऐसा हो रहा है। इस साल ठंड के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर बेहद कम रहा, जिससे उत्तर भारत में पर्याप्त बारिश नहीं हुई। नतीजतन, मौसम असामान्य रूप से गर्म बना हुआ है, जिसका असर आने वाले दिनों में और भी देखने को मिलेगा।

पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर, गर्मी बढ़ने के आसार

पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह ने बताया कि इस बार सर्दियों में तीन पश्चिमी विक्षोभ आए, लेकिन सभी का प्रभाव बेहद कमजोर रहा। अब आखिरी पश्चिमी विक्षोभ भी एक-दो दिनों में पूरी तरह समाप्त हो जाएगा, जिससे गर्मी और अधिक बढ़ने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 अधिकारियों को मिली पदोन्नति; नई तैनाती के आदेश जारी

More in उत्तराखण्ड

Trending News