Connect with us

उत्तराखण्ड

वाहन खाई में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

बीती रात जिला नियंत्रण कक्ष, चम्पावत द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि स्वाला के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी नवीन कुंवर के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त उक्त वाहन (UK03-TA 9777), जिसमें एक व्यक्ति ही सवार था, चलथी से चम्पावत की ओर आते समय अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक दुर्गम मार्ग से होते हुए लगभग 60 मीटर नीचे खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुँच बनायी व वाहन में सवार चालक को घायल अवस्था में स्ट्रेचर की सहायता से खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय, चम्पावत पहुँचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।

युवक का नाम :- श्री संजय खर्कवाल उम्र :- 45 वर्ष पुत्र श्री लक्ष्मी दत्त खर्कवाल।

निवासी :- आरा मशीन के पास लोहाघाट जनपद चंपावत।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हल्की चोटें आईं

More in उत्तराखण्ड

Trending News