Connect with us

उत्तर प्रदेश

सुहागरात के दिन दुल्हन कैश और जेवरात लेकर हुई रफू चक्कर

जालौन (उत्तरप्रदेश)। सपना देख रहे दूल्हे को बड़ा सदमा लगा है। सुहागरात के दिन दुल्हन कैश और जेवरात लेकर रफू चक्कर हो गई। इधर जब दुल्हन के भागने की खबर दूल्हें के परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। अब पीड़ित परिवार थाने पहुंचकर खुद के साथ न्याय की मांग कर रहा है।

मामला उत्तरप्रदेश के जालौन से एक कस्बे के एक गांव का है। दूल्हे की मां ने पुलिस शिकायत में बताया कि वो काफी समय से अपने बेटे के लिए दुल्हन खोज रही थी। इस बीच उसका संपर्क एक बिचौलियों से हुआ। बिचौलियों ने रिश्ता दिलाने के एवज में 70 हजार की मांग की। पैसे लेकर युवक की शादी गोरखपुर निवासी पूजा नाम की लड़की से तय करवाई गई।
दूल्हे पक्ष के लोग लड़की से दूल्हे की शादी करवा दी। बड़ी धूमधाम से ये शादी हुई और सुहागरात के दिन दूल्हा अपने कमरे में दुल्हन का इंतेजार कर रहा था। इस बीच उसे पता चला कि दुल्हन घर से गायब है। ये बात जैसे ही परिजनों को पता चली तो हड़कंप मच गया और नई-नवेली दुल्हन की खोजबीन शुरू की गई। परिजनों को पता चला कि दुल्हन के लिए जो गहने लिए तो वो भी घर मे नहीं है। साथ ही कैश भी गायब है।

शाम को प्रेमिका से रचाई शादी, सुहागरात बाद दूसरी गर्लफ्रेंड संग पत्नी ने रंगेहाथ धरा पूजन आदि की रस्मों के बाद बेटा कमरे में दुल्हन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दुल्हन शादी में चढ़ाए गए मंगलसूत्र, बिछिया, तोड़िया, पायल व पांच हजार रुपये नकद लेकर भाग निकली।रात में जब काफी देर तक दुल्हन बेटे के कमरे में नहीं पहुंची तो उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। महिला ने बिचौलिये को पकड़कर पुलिस से जेवर व नकदी दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  दहेज की आग में जलती लड़कियाँ
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News