Connect with us

उत्तराखण्ड

एक बार फिर बड़े डीजल पेट्रोल के दाम, जनता त्रस्त

हर रोज बढ़ रहे डीजल पेट्रोल के दामों की वजह से आम जनता के ऊपर काफी भार बढ़ता जा रहा है और आज की बड़ी खबर डीजल पेट्रोल को लेकर ही है। डीजल और पेट्रोल में 35 और 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। राजधानी में पेट्रोल जहां 99.41 और डीजल 90.77 प्रति लीटर हो गया है। वहीं राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग और रेट के हिसाब से डीजल पेट्रोल में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

पिछले 137 दिनों तक तेल के दामों में स्थिरता होने के बाद लगातार अब पिछले 5 दिनों से रोजाना डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल ₹114 और डीजल 98.50 तक पहुंच गया है। उत्तराखंड में भी अगले एक-दो दिनों में पेट्रोल शतक पूरा कर लेगा। पेट्रोल और डीजल की बढ़ोतरी की वजह से निजी क्षेत्र में माल भाड़ा और यात्री भाड़ा में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News