Connect with us

उत्तराखण्ड

एक आईएएस ऐसी भी, उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैटमिंटन टूर्नामेंट में बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल ने खिताफ अपने नाम किया

देहरादून/बागेश्वर। अगर आप में प्रतिभा हो तो वह किसी ना किसी रूप मे ंप्रदर्शित हो जाती है। ऐसी ही प्रतिभाशील अफसर हैं आईएएस श्रीमती अनुराधा पाल। श्रीमती अनुराधा पाल उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं। जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने के साथ साथ वे अपने संयुक्त परिवार की डोर भी थामे हुये हैं। अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुये उन्हें जब भी समय मिलता है वे बैटमिंटन जैसे फुर्तीले खेल में भी हाथ आजमाते रहतीं हैं।

हाल ही पिथौरागढ़ जिले में आयोजित उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैटमिंटन टूर्नामेंट में अनुराधा पाल ने 35 प्लस आयु वर्ग कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुये जीत हासिल की है। अनुराधा पाल ने उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैटमिंटन टूर्नामेंट द्वारा आयोजित बैटमिंटन प्रतियोगिता के महिला सिंगल, महिला डबल और मिक्स डबल के सभी चरणों में जीत दर्ज करायी है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट!, 8 July तक खराब रहेगा मौसम
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News