Connect with us

Uncategorized

सड़क हादसे में एक युवक की मौत, चार घायल

 

चकराता त्यूणी मार्ग से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. आज सुबह एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है सभी लोग बर्फ देखने के लिए लोखंडी जा रहे थे.


हादसा शुक्रवार सुबह का है. मिली जानकारी के अनुसार कार में पांच लोग सवार थे. जिनमें तीन युवक और दो युवतियां शामिल हैं. सभी लोग लोखंडी घूमने के लिए आए थे. इस दौरान कार लोखंडी की तरफ जाते हुए लोहारी लोखंडी मिनार के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना राजस्व पुलिस को दी. सूचना पाकर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची.


रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पांचों पर्यटकों को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित के दिया. मृतक की पहचान करन रावत (24) निवासी चम्बा के रूप में हुई है. जबकि चारों युवाओं को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया है. घायलों की पहचान आकाश (28) निवासी चंबा, ऋषभ (27) निवासी दिल्ली, वैशाली (25) निवासी देहरादून और सपना (21) निवासी देहरादून के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें -  बद्रीनाथ चंदा चढ़ावा चोरी मामला: SIT ने लिया बड़ा एक्शन, एक और आरोपी अरेस्ट

More in Uncategorized

Trending News