Connect with us

Uncategorized

दून अस्पताल के स्टोर रूम आग में लगने से हड़कंप

दून अस्पताल के स्टोर रूम में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि स्टोर रूम में रखे कागजात भी जल कर राख हो गए हैं। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। फिलहाल शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है। आग पर काबू पा लिया गया है।मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है। मरीजों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल के स्टाफ ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई चिकित्सा अधीक्षक में बताया कि वहां पर दो मरीज भी मौजूद थे। जिनको वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  खाद्य सुरक्षा को लेकर धामी सरकार सख्त, देहरादून-टिहरी में ताबड़तोड़ छापेमारी

More in Uncategorized

Trending News