Connect with us

उत्तराखण्ड

खेलते-खेलते बच्ची को लग गई फांसी,मौत

हरिद्वार। शहर के कनखल चौक बाजार क्षेत्र में एक बच्ची ने खेल-खेल में फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से बच्ची के घर में कोहराम मचा हुआ है। बच्ची के माता पिता घटना के समय बाजार गए हुए थे। उन्हें क्या मालूम था कि घर में इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को करीब 10 साल की एक बच्ची अपने घर में दो छोटे भाइयों के साथ खेल रही थी। उनके माता पिता बाजार गए हुए थे। इस दौरान बाहर से दरवाजा बंद था। खेल खेल में बच्ची ने दुपट्टे से फांसी लगा ली। दोनों छोटे बच्चों के चिल्लाने पर पड़ोसी किसी तरह घर में दाखिल हुए और बच्ची को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इसकी सूचना बच्ची के माता पिता को दी गई। बच्ची के माता पिता घर की ओर दौड़े तो नजारा देख चीख चीख कर रोनेलगे। गली मोहल्ले में कोहराम मच गया। हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।एसएचओ कनखल कमल कुमार लुंठी ने बताया कि खेल खेल में फांसी लगाने के दौरान दम घुटने से बच्ची की मौत हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

More in उत्तराखण्ड

Trending News