Connect with us

कुमाऊँ

2 पेटी अवैध शराब के साथ पुलिस ने नाबालिग को किया गिरफ्तार

बागेश्वर जिले में नशे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना झिरौली द्वारा अध्धे और पव्वों के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार झरोली पुलिस थाने की पुलिस ने दाड़ोछीना के पास एक 19 वर्षीय युवक से दो पेटियों में अंग्रेजी शराब के अध्धों और पव्वों से भरी दो पेटियां बरामद की है। युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक का नाम ललित प्रसाद बताया गया है। वह अल्मोड़ा के चितई गांव का रहने वाला है। उससे बरामद पेटियों में 8पीएम मार्का अंग्रेजी शराब के 48 अध्धे व मैक्डाल्स मार्का 4 पव्वे बरामद हुए हैं। उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सिपाही भुवन पाण्डेय, राजेंद्र सिंह व जनार्दन कोरंगा शामिल थे।

यह भी पढ़ें -  पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास के अधूरे सपने हुए साकार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News