Connect with us

उत्तराखण्ड

गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट बनाम शेखर चंद पांडे पुत्र गणेश दत्त पांडे निवासी छडायल नयाबाद आदि पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना  उमेश मलिक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के सुपुर्द  की गई।
    मुकदमा उपरोक्त में शेखर चंद्र पांडे व तनुजा पांडे पति -पत्नी गिरफ्तारी से फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु विवेचक उमेश मलिक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी द्वारा 55 सीआरपीसी का नोटिस गिरफ्तारी हेतु थाना हाजा को दिया गया। 
   उक्त में कार्यवाही करते हुए दिनांक 21/08/24 को थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शेखर पांडे पुत्र गणेश दत्त पांडे उम्र 40 वर्ष व तनुजा पांडे पत्नी शेखर चंद पांडे उम्र 34 वर्ष निवासीगण छडायल नयाबाद मुखानी जनपद नैनीताल को डूंगरपुर हल्दुचौड़ से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त गणों को कब से न्यायालय व पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: अगले 24 घंटे रेड अलर्ट पर उत्तराखंड!, इन जिलों में बहुत भारी बारिश का खतरा

More in उत्तराखण्ड

Trending News