Connect with us

कुमाऊँ

नगर पालिका की स्ट्रीट लाइट की बिजली काटी नैनीताल की सड़कों पर अंधेरा छाया

रिपोर्टर -भुवन ठठोला

नैनीताल । नगर पालिका द्वारा उर्जा निगम की स्ट्रीट लाइट का बकाया बिल भुगतान नहीं किया गया जिसके बाद ऊर्जा निगम ने नगर के स्ट्रीट लाइट की बिजली काट दी। इस कारण शहर अंधेरे में डूब गया है। सड़कों में अंधेरा होने से यहां पहुंचे सैलानियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

ऊर्जा निगम द्वारा पालिका को कई बार सूचित किया लेकिन फिर भी पालिका द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। ऊर्जा निगम का नगर पालिका पर 3 करोड़ 79 लाख 24 हजार का बिजली बिल भुगतान का बकाया है, कई बार निगम की ओर से पालिका को नोटिस के माध्यम से सूचित किया गया है। 20 मार्च को पालिका को अंतिम नोटिस दिया गया था।

जिसमें कहां गया था, कि अगर पालिका ने भुगतान नहीं किया तो सारी स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। लेकिन फिर भी पालिका की ओर से कोई जवाब नहीं आया। रविवार को ऊर्जा निगम 17 नगर के स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन काट दिए जिसके बाद पूरे नगर में अंधेरा छा गया है l ऊर्जा निगम द्वारा नगरपालिका की स्ट्रीट लाइट की बिजली काट देने के बाद पूरा शहर अंधेरे में डूब गया है जिससे यहां पहुंचे सैलानियों को भी काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है l

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी शुद्धिकरण प्रकरण में आया नया मोड़, सवालों के घेरे में आए राहुल गांधी पर FIR करने वाला
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News