Connect with us

Uncategorized

प्रियंका गांधी का उत्तराखंड दौरा फाइनल


उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी चरम पर हैं। एक तरफ जहां सत्ता पक्ष पूरी ताकत झोंके हुए है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के नेता भी चुनाव प्रचार गरमाने उत्तराखंड पहुंचेंगे। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है।


बता दें प्रियंका गांधी वाड्रा 13 अप्रैल को हरिद्वार और गढ़वाल सीट पर चुनावी रैली करेंगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रियंका पहली स्टार प्रचारक होंगी, जो पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए चुनावी रैली करेंगी। प्रियंका गांधी हरिद्वार और गढ़वाल सीट में 13 अप्रैल को चुनावी रैली करेंगी।

तैयारियों में जुटी कांग्रेस
फिलहाल दोनों सीटों पर चुनावी रैली का स्थान अभी तय होना बाकी है। हरिद्वार जिले में रुड़की और गढ़वाल सीट में गौचर में रैली कराने पर विचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का चुनावी कार्यक्रम तय हो गया है। पार्टी ने रैलियों की तैयारी शुरू कर दी हैं।

Ad
यह भी पढ़ें -  फायरमैन जगजीत सिंह का वाहन दुर्घटना में हुआ निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर, गार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई।

More in Uncategorized

Trending News