Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रोजेक्ट सेव हिमालय,का उदघाटन,हिमालयी क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प

भीमताल। उत्तराखंड में हिमालयन मोनेस्ट्री के तहत सरना धारी तहसील में ” प्रोजेक्ट सेव हिमालय” के अंतर्गत नरेंद्र मोदी प्लांट बैंक का उट्घाटन किया गया। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने प्रोजेक्ट का उदघाटन किया। श्री कैड़ा को सेव हिमालय प्रोजेक्ट का संरक्षक भी बनाया गया है।

विधायक के साथ समारोह में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती आशा रानी द्वारा फीता काटकर प्लांट बैंक का शुभारम्भ किया गया। श्री कैड़ा के नेतृत्व में विद्वानों के एक समूह ने परोपकारी कार्य हेतु कुछ विशेष विषयों में शोध कर हिमालय क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग प्रदान करेगा।

इस मौके पर श्री कैड़ा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्लांट बैंक में पौधा रोपण के कार्य हेतु ग्रामीण किसानों एवं युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इसलिए पौधा रोपण भी उन्ही के माध्यम से करवाया जाता है ताकि उन्हें रोजगार मिल सके। सभी पर्यावरण के प्रति जागरूक हो सके। सांथ ही नरेंद्र मोदी प्लांट बैंक के माध्यम से कुछ प्रशिक्षण कार्य शाला आयोजित की जाती है जो की 19 विभिन्न विषयों का निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करती है जिसे योग्य विद्वानों के द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।

प्रशिक्षण विषय-

  1. पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण 2. जलवायु परिवर्तन 3. पर्यावरण संरक्षण 4. वन उपज संवर्धन 5. वन्य जीव संरक्षण 6. स्मार्ट खेती 7. वैज्ञानिक खेती 8. हाईड्रोपॉनिक खेती 9. ग्रीन हाउस खेती 10. आयुर्वेदिक खेती 11. जैविक खेती 12. उद्यान प्रबंधन 13 आयुर्वेदिक उद्यान प्रबंधन 14. जैविक खाद निर्माण 15. कृमि खाद निर्माण 16. जैविक कीट नाशक निर्माण एवं प्रबंधन 17. मिट्टी बचाव,शुद्धिकरण एवं जैविक करण 18. बाय उत्पाद एवं ग्रामीण उत्पाद निर्माण एवं संवर्ध 19. इको एवं ग्रामीण पर्याटन
  2. सभी विषय पर्यावरण के सांथ सांथ ग्रामीण विकाश, आत्मनिर्भर उत्तराखंड, आत्मनिर्भर भारत , समृद्ध शाली किसान , कर्ज मुक्त किसान , जैविक उत्पादन, रोजगार युक्त उत्तराखंड इन सभी विषयों को सिद्ध करेंगे।
यह भी पढ़ें -  आग ने बड़ा दी मुसीबत, अब बजूनियां हल्दू के पास के जंगल धधके

उट्घाटन के दौरान सरपंच सरना भुवन चंद्र , श्रीमती रेखा देवी ग्राम प्रधान सरना, श्रीमती सरोज आर्या ग्राम प्रधान गुनी गांव, श्रीमती दीपा बिष्ट ग्राम प्रधान लडफोडा , मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह बिष्ट व नरेंद्र मोदी प्लांट बैंक डायरेक्टर प्रकाश चंद्र एवं कई महिला समूह के प्रधान,मुख्य काश्तकार निर्मल पौडियाल तथा काश्तकार मित्र आदि लोगों ने सभा में शामिल होकर पर्यावरण को सुरक्षित व सुंदर बनाने का संकल्प लिया।

समारोह के दौरान हिमालयन मोनेस्ट्री व “प्रोजेक्ट सेव हिमालय” विभिन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पर्यावरणविद राकेश कुमार चौहान ने लोगों से संवाद करते हुए संस्था के विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की और सभी का आभार जताया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News