Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड के इन दो जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने दो जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.

दो जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 23 अक्टूबर को कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इसके अलावा बाकी सभी जिलों में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं.

अक्टूबर में पहली बार 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

बता दें राजधानी देहरादून सहित मैदानी क्षेत्रों में सुबह ओर शाम के समय ठंड का एहसास होने लगा है. प्रदेश में पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक आंशिक बादल छाए हुए हैं. खासकर हल्की बारिश ओर बर्फबारी ने सूरज की तपिश को काम कर दिया है. देहरादून का अधिकतम तापमान पहली बार अक्टूबर में 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - छात्रसंघ चुनाव में रैली के नाम पर हाईवे घेरकर हुड़दंग करना पड़ा भारी, 18 नामजद समेत 50 अज्ञात पर FIR

More in Uncategorized

Trending News