Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल बैंक की नवीनीकृत शाखा का भव्य उद्घाटन

किच्छा। नैनीताल बैंक की नवीनीकृत शाखा के नए परिसर का उद्घाटन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी निखिल मोहन द्वारा किच्छा सितारगंज रोड बरा जिला उधम सिंह नगर-263148 स्थित नवसुसज्जित परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। निखिल मोहन ने इस अवसर पर प्रतीक स्वरूप फीता काटा तथा उद्घाटन से संबंधित अन्य औपचारिकताएं पूरी की।

इस अवसर पर आयोजित एक सादे समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों प्रमुख ग्राहकों एवं अन्य उपस्थित आगंतुकों को संबोधित करते हुए निखिल मोहन ने बैंक की महत्वाकांक्षाओं योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि बैंक आम आदमी के विकास हेतु अनेक योजनाओं के माध्यम से औद्योगिक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सरल एवं सस्ती दरों पर ऋण सुविधाएं प्रदान करने हेतु कृत संकल्प है।

इस अवसर पर अरुण अग्रवाल, (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर), संजय गुप्ता (सहयोगी उपाध्यक्ष), शाखा प्रबंधक कुलदीप सिंह रावत सहित अनेक ग्राहक एवं बैंक के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News