Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी के रानीबाग क्षेत्र में फिर दिखा गुलदार, इलाके में दहशत

हल्द्वानी। रानीबाग क्षेत्र में गुलदार फिर से दिखाई देने लगा है। इससे पहले गुलदार के आतंक से क्षेत्रवासी परेशान रहे हैं। शनिवार को सुबह रानीबाग के चौहान पाटा इलाके में स्थानीय लोगों को गुलदार पेड़ से उतरते दिखाई दिया। जिसके बाद से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बताया जा रहा है गुलदार पेड़ पर आराम फरमा रहा था, स्थानीय लोगों द्वारा हल्ला किए जाने पर वह पेड़ से उतर कर जंगल की तरफ भाग गया। क्षेत्रवासियों द्वारा सूचना वन विभाग के आला अधिकारियों को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें -  श्रम कार्ड के लिए मेडिकल बनवाने उमड़ी भीड़, घंटों लाइन में खड़े रहे महिलाएं और युवा

More in उत्तराखण्ड

Trending News