Connect with us

कुमाऊँ

तीन घंटे के अंदर गुमशुदा बच्चे को तलाश कर सौपा

रिपोर्ट – विनोद पाल
पूर्णागिरि । बैतड़ी निवासी एक बालक अपने परिजनों से बिछड़ कर गुम हो गया, जिसे पुलिस ने खोज बीनकर परिजनों के सुपुद्र कर दिया। शनिवार को बालक संस्कार बिष्ट पुत्र विक्रम सिंह बिष्ट निवासी बैतड़ी नेपाल उम्र 8 वर्ष, जो अपने परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि मेला दर्शन हेतु आया था, वही झूठा मंदिर के समीप से अपने परिजनों से बालक बिछड़ कर गुम हो गया था । जिसकी सूचना परिजनों ने थाना भैरव मंदिर में दी पुलिस द्वारा, तत्काल खोजबीन कर गुमशुदा बच्चे को खोजकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।

इस पूरी कार्यवाही में पुलिस को कुल तीन घंटे का समय लगा थाना भैरब मंदिर में तैनात पुलिस द्वारा की गई सफल एवं त्वरित कार्यवाही पर गुमशदा के परिजनों नें हर्ष जताते हुए चम्पावत पुलिस का आभार प्रकट किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  जंगल में चारा लेने गई महिला को हाथी ने कुचला, परिवार में मचा कोहराम
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News