Connect with us

उत्तराखण्ड

शर्मनाक घटना : शिक्षक ने 13 वर्षीय छात्रा को बनाया हवस का शिकार, परिजनों ने 15 लाख में कर दिया बेटी की इज्जत का सौदा

पिथौरागढ़ जिले से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक शिक्षक ने 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा को हवस का शिकार बना लिया।जैसे ही इस मामले का पता लगा परिजनों ने शिक्षक से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने के लिए 15 लाख में सौदा कर लिया।सौदे के बाद शिक्षक फरार हो गया है। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है। बैतड़ी जिले के पाटन नगरपालिका के एक स्कूल में शिक्षक लक्ष्मी कांत पनेरू ने विद्यालय की 13 वर्षीय छात्रा को रात में अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया ।जिस पर नाबालिग ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने अपनी बेटी का साथ देने के बजाय सौदा कर दिया। परिजनों ने मामले को बाहर नहीं आने देने के लिए शिक्षक से 15 लाख रुपये देने, नाबालिग 20 वर्ष की होने पर विवाह करने और तब तक उसके भरण पोषण का खर्च देने का सौदा कर लिया।जिला प्रहरी कार्यालय के प्रवक्ता उपनिरीक्षक दीपक गिरी ने बताया कि सौदा होने के कुछ दिनों बाद शिक्षक बगैर 15 लाख रुपये दिये फरार हो गया। परिजनों ने अब थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है, फिलहाल वह पुलिस की पकड़ से बाहर है।

यह भी पढ़ें -  बनबसा में गौवंश के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

More in उत्तराखण्ड

Trending News