Connect with us

उत्तराखण्ड

आदमखोर बाघ मारने को हिमाचल के शूटर उत्तराखंड पहुंचे

हल्द्वानी।रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में 6 लोगों को अपना निवाला बना चुके आदमखोर बाघ को मार गिराने के आदेश के बाद शिकारियों और शूटरों का एक दल आदमखोर बाघ के सर्च अभियान में जुटा हुआ है।

हिमाचल के जाने-माने शिकारी आशीष दास गुप्ता, मेरठ के अंतरराष्ट्रीय शूटर सैयद अली बिन हादी ने बाघ को पकड़ने या मारने का मोर्चा संभाला है, टीम को अभी पहले दिन किसी तरह की कोई सफलता नहीं मिली है। लेकिन वन विभाग को उम्मीद है कि जल्द ही आदमखोर बाघ को पकड़ लिया जाएगा या मार गिराया जाएगा।

उत्तराखंड मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के आदेश के बाद आदमखोर बाघ को मारने के आदेश जारी किए गए हैं। शूटर्स का कहना हैं की उनकी पहली प्राथमिकता होगी की आदमखोर बाघ को ट्रेंकुलाइज कर उसको पकड़ा जाये लेकिन आवश्यकता पड़ी तो उसे मार गिराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जंगल के तीन हिस्सों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है जहां हाथी, और जिप्सी का सहारा लेकर बाघ को तलाश किया जा रहा है।

वन क्षेत्राधिकारी का कहना है कि बाघ को पकड़ने और मारने के लिए तीन शिकारियों के दल को आधिकारिक तौर पर नियुक्त किया गया है, साथ ही बाघ को पकड़ने के लिए 72 कैमरा ट्रैप 8 पिंजरे और ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है साथ ही 150 से अधिक वन कर्मियों को भी लगाया गया है। वहीं देखने वाली बात होगी कि आखिर लोगों को कब तक आदमखोर बाघ से छुटकारा मिलता है।

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News