Connect with us

उत्तराखण्ड

स्मैक तस्कर निकला आईटीआई का छात्र


नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी प्रहलाद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि एसओजी और चोरगलिया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 105 ग्राम स्मैक के साथ खटीमा के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभय सिंह (19) पुत्र सत्य प्रकाश निवासी खटीमा के रूप में हुई है।

10 लाख के माल के साथ आरोपी गिरफ्तार
बताया जा रहा है अभय देहरादून में आईटीआई का छात्र है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार अभय अपने दोस्त तुषार शर्मा से स्मैक खरीदकर लाया था। बरामद की गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 लाख रुपए से अधिक की बताई जा रही है। अब पुलिस फरार तस्कर तुषार शर्मा की तलाश में जुट गई है।

पैसे के लालच में छात्र बना नशा तस्कर
आरोपी छात्र अभय सिंह ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने अपने दोस्त तुषार से स्मैक खरीदकर अधिक पैसे कमाने के लालच में हल्द्वानी शहर में बेचने के लिए ला रहा था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बाढ़ का खतरा!, अलकनंदा-मंदाकिनी डेंजर लेवल के पार, प्रशासन का अलर्ट जारी

More in उत्तराखण्ड

Trending News