Connect with us

कुमाऊँ

यहां कोतवाल के घर में घुसा साँप, मचा हड़कंप

लालकुआं। कोतवाल संजय कुमार के कमरे में आज एक सांप घुस गया गनीमत यह रही कि कोतवाल की पूरी फैमिली उस समय घर में मौजूद थी तभी अचानक कमरे के अंदर कोतवाल को सांप दिखाई दिया।

उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचित किया जिसके बाद डॉली रेंज के रेंजर अनिल जोशी द्वारा अपनी टीम भेजी और वन विभाग के कर्मचारियों ने सांप को रेस्क्यू किया। रेस्क्यू करने के बाद सांप को जंगल में कहीं दूर छोड़ दिया गया । वन विभाग के कर्मचारी ने बताया कि सांप छोटा है पर उतना ही जहरीला भी है अगर यह सांप किसी को काट ले और समय से इलाज नहीं मिला तो 40 से 50 मिनट के अंदर वह व्यक्ति मर जाएगा।

More in कुमाऊँ

Trending News