Connect with us

Uncategorized

सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाना शराबियों को पड़ा भारी, पुलिस ने सिखाया सबक

मीनाक्षी

प्रदेश भर में पुलिस इन दिनों सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है. इसी क्रम में पुलिस ने 75 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की है. इसके साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले छह व्यक्तियों के वाहन सीज कर गिरफ्तार है.शराबियों के विरुद्ध देहरादून पुलिस का अभियान जारी है. सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध एसएसपी देहरादून ने प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं, इसी क्रम में पुलिस ने बीते रविवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस ने रायपुर, राजपुर और रानीपोखरी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान जैसे जंगल, सड़क किनारे, गाड़ियों में बैठकर शराब पीने वालों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की.चेकिंग के दौरान पुलिस ने खुले में शराब पीने वाले 75 लोगों का 81 पुलिस अधिनियम मे चालान कर 27 हजार 500 रूपये का वसूला. इसके साथ ही पुलिस ने चार व्यक्तियों के कोटपा एक्ट में चालान किए है. इसके अतिरिक्त छह व्यक्तियों को शराब पीकर वाहन चलाने पर मौके से गिरफ्तार कर सभी के वाहनों को सीज कर दिया है. देहरादून पुलिस की की ये कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी.

Ad
यह भी पढ़ें -  रुद्रप्रयाग में अभी भी हालात तनावपूर्ण: पांच निहंग अभी भी छत पर हैं चढ़े, पथराव की सूचना

More in Uncategorized

Trending News