Connect with us

उत्तराखण्ड

छात्रों ने महाविद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर किया जोरदार प्रदर्शन

सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रों ने आज मुख्य गेट पर ताला लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था कि महाविद्यालय में तमाम तरीके की समस्याएं होने के बाद भी उनका समाधान नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में जब छात्रसंघ अध्यक्ष गौतम पपनेजा और पदाधिकारी प्राचार्य से मिले तो उनसे अभद्रता की गई और जाने को कह दिया गया। इससे गुस्साए छात्रसंघ अध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ ही एबीवीपी कार्यकर्ता महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए।

उन्होंने प्राचार्य गो बैक और छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए और अपना आक्रोश जाहिर किया। एबीवीपी से जुड़े राहुल गुप्ता ने कहा कि इस तरीके का व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने कहा कि बारिश के हर मौसम में कॉलेज में पानी भरता है, लेकिन प्राचार्य द्वारा सुध नहीं ली जाती, कॉलेज की बिल्डिंग और गेट जर्जर स्थिति में है। उन्होंने कहा कि अगर प्राचार्य को छात्रों की जरूरत नहीं है तो छात्रों को भी ऐसे प्राचार्य की जरूरत नहीं है। वही विधायक शिव अरोरा ने इस मामले को गंभीरता से लिया है वह जल्द ही छात्र और प्राचार्य से इस मामले में बातचीत करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आज उत्तराखंड पहुंचेंगे अमित शाह, राज्य स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

More in उत्तराखण्ड

Trending News