कुमाऊँ
कईयों ने ली उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन की सदस्यता
हल्द्वानी। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन की मंडली बैठक हल्द्वानी शाखा के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर इकाई में संपन्न हुई। जिसमें पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन के कई वरिष्ठ कर्मचारियों ने पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन छोड़ते हुए उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
जिनमें नवीन चंद्र , रमेश चंद्र जोशी, हरीश चंद तिवारी,पूरन सिंह, पान सिंह एवं अशोक पांडे रहे। ज्ञात हो कि कर्मठ एवं जुझारू साथियों की पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन में घोर उपेक्षा होने के फलस्वरूप उक्त संगठन से उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन की सदस्यता ग्रहण की गई।
यहां तक की हरीश चंद्र तिवारी को कोटद्वार में सर्वसम्मति से शांति अध्यक्ष चुनने के उपरांत भी बिना किसी सूचना के प्रांतीय अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। जिससे संगठन के वरिष्ठ सदस्यों में रोष उत्पन्न हो गया। उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय जोशी ने नवागंतुक सभी सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया। मंडलीय अध्यक्ष रमेश चंद्र आर्य एवं मंडली महासचिव मनोज सक्सेना ने भी अत्यंत हर्ष व्यक्त किया। हेमंत भट्ट, विजय शाह , चंद्रपाल, अजय चौधरी, भीम सिंह, भारत सिंह रावत आदि सभी संगठन पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। आशा व्यक्त की कि सभी लोग एक साथ मिलकर कर्मचारियों की समस्याओं के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कर्मचारी की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। सभा में पूरन बेलवाल, कोमल यादव, लोकेश गोस्वामी, भुवन पांडे, गिरीश चंद्र, श्रीमती उमा जोशी, पूरन पांडे, महेश सिंह, सुनहरी तकनीकी फील्ड कर्मचारी संग से उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन में जो लोग शामिल हुए। आपको बता दें दूसरे संगठन में शामिल करने के लिए ही यह खास प्रोग्राम रखा गया था ।
अंत में सभी नए सदस्यों ने व्यक्तिगत स्वार्थों को छोड़ते हुए कर्मचारी हित में कार्य करने का वचन लिया ।

 



















 
									




 
									 
																							





 
						 
						