Connect with us

कुमाऊँ

6 दिन तक 14 साल की नाबालिग के साथ किया यौन शोषण ,मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड में आए दिन यौन शोषण के जुड़े नए मामले सामने आते जा रहे हैं और इस बार एक और मामला उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले का सामने आया जहां पर की एक नाबालिग लड़की के साथ 6 दिनों तक यौन शोषण किया गया बता दें कि किच्छा में मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाली एक विधवा महिला की 14 साल की एक नाबालिग बेटी के साथ छह दिनों तक लगातार यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलभट्टा थाने के अंतर्गत 14 वर्षीय नाबालिग को पड़ोस में रहने वाला युवक एकान्त में बहला फुसला कर ले गया और लगातार छह दिन तक उसका यौन शोषण करता रहा ओर किसी को बताने पर उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मां को किसी तरह जब बात पता चली तो उसने पुलभट्टा थाने के प्रभारी विनोद जोशी को मामले की सूचना दी। इस पर उन्होंने महिला की शिकायत पर नरेंद्र पुत्र टीकाराम निवासी नई बस्ती सतुईया के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News