Connect with us

उत्तराखण्ड

तहसीलदार संजय कुमार ने जाना ज्योलिकोट कार हादसे में घायलों का हाल

हल्द्वानी। एसडीएम मनीष कुमार के निर्देश पर तहसीलदार संजय कुमार ने ज्योलिकोट कार दुर्घटना में घायलों का हाल जाना। आपको बता दें कि सोमवार को नैनीताल जाते समय ज्योलिकोट चौकी क्षेत्र, आम पड़ाव के पास एक कार डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार 8 लोगों को काफी चोटें आई हैं। कार में 3 महिला 3 पुरुष और 2 बच्चे शामिल थे, जिनमें से एक बच्ची की जिसकी उम्र 9 साल है, उसकी मौत हो गयी है।

कार में सवार अन्य लोगों को गम्भीर चोट आई है, जिनको इलाज के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वही एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार हल्द्वानी संजय कुमार ने सुशीला तिवारी हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टरों को बेहतर चिकित्सा सेवा देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय आर्यन बेलवाल की बंपर जीत, 500 वोटों से मेहुल को हराया
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News